कार्तिक पूर्णिमा पर मेला ककोड़ा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, डीएम एसएसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – रूहेलखंड के मिनी के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने मेला ककोड़ा पहुंचकर स्नान घाटों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने घुड़सवारी करते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्तिक पूर्णिमा पर भारी भीड़ के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करते रहे।



