सैदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – बुधवार को कस्बा सैदपुर में यातायात माह-2026 के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने RTM सोसाइटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में RTM सोसाइटी की डायरेक्टर निदा खान अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। वहीं यातायात प्रभारी निरीक्षक और यातायात पुलिस टीम ने लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। वहीं सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात और कम दृश्यता के दौरान पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रॉलियां दूर से दिखाई दे सकें।
बदायूं पुलिस ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



