संभल
Trending

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, 16 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां!

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल –  जिला मुख्यालय पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में डीएम अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अवगत कराया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2026 तक अर्ह मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।बैठक में निर्वाचक नामावली में ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो से संबंधित कमिर्यों को दूर करने, मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कराने में सहयोग प्रदान करें, जिससे पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज कुमार बिश्नोई सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!