बदायूं

आकाशवाणी रामपुर से शम्स मुजाहिदी बदायूंनी की ग़ज़लों का हुआ प्रसारण ,, बधाई देने वालों का लगा तांता

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं। जनपद के जाने माने शायर मु० शमसुद्दीन शम्स की ग़ज़लों की रिकॉर्डिंग 4 मई को रामपुर आकाशवाणी केंद्र पर हुई थी। 24 मई रविवार को उनकी ग़ज़लों का प्रसारण कार्यक्रम “शेरी नशिस्त” के तहत सुबह 9.30 बजे आकाशवाणी रामपुर से किया गया। तो उन्हें बधाई देने वाले का तांता लग गया।इससे पूर्व भी अनेक बार उनकी ग़ज़लों और नात ए पाक का प्रसारण आकाशवाणी से हो चुका है।

बता दें मुहम्मद शमसुद्दीन अपना तखल्लुस “शम्स मुजाहिदी” लिखते हैं और अपनी बेबाक शायरी और पत्रकारिता के साथ ही समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वो वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं पदेन जेल विजिटर हैं। अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। वह जनपद के अलावा बरेली,सम्भल, शाहजहांपुर, उत्तराखंड, में भी अपने कलाम पेश कर चुके हैं। शम्स मुजाहिदी समाज में फैली विसंगतियों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रहार करते है। तो वहीं आम जनमानस की पीड़ा को भी अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार तक निडरता से पहुंचाते है ।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावक के अलावा अपने उस्ताद वरिष्ठ शायर डॉ मुजाहिद नाज़ बदायूंनी जी को दिया। इस मौके पर अनेक शायर, कवियों व समाजसेवियों ने उनको बधाई दी है। जिसमें शायर अहमद अमजदी, सुरेंद्र कुमार नाज़, अशोक खुराना, आज़म फरशोरी, सादिक अलापुरी, कुमार आशीष, डॉ दानिश बदायूंनी,भूराज सिंह राजलॉयर, राजवीर सिंह तरंग, जयवीर, ओजस्वी जौहरी, अचिन मासूम, इकबाल मुजाहिदी, नेत्रपाल सिंह शैलानी, पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य सी पी सिंह, डॉ संजीव शाक्य, इंतज़ार हुसैन,पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां, नईम सैफी, संजय पाराशरी , डॉ रुमान, अफ़रोज़ अहमद, पत्रकारों में शारिक नसीरी, सचिन भारद्वाज, राजीव पाल, ऋषि देव, अफजल अज़ीज़, आदिल हुसैन जकरिया, आकिल, आरज़ू खान, जुनैद खान, शकील भारती, मुनेंद्र शर्मा आदि ने बधाई दी।

शम्स मुजाहिदी ने सभी मीडिया बंधुओं, साहित्यकारों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!