
उत्तर प्रदेश
जिला फतेहपुर से एक सनसनी खेज खबर निकल कर आई है जहाँ शराबी पति तंग आकर पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने पति अवधेश को सोते वक्त पेट्रोल डाल जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
विनीता का कबूलनामा –
“मुझसे 100 रुपए मांगे। मेरे पास सिर्फ 50 रुपए थे। मैंने उसमें से 20 रुपए दे दिए। इस पर पति ने बैट्री–लाइट तोड़ दी। सब्जी फेंक दी। मैंने पड़ोस से 50 रुपए उधार मांगे, 50 रुपए खुद से मिलाकर पति को दिए। पति 100 रुपए की दारू ले आया। दारू पीकर हमें फिर से बेइज्जत किया। पति जब दारू पीकर सो गया, हमने सोते वक्त पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी”



