दिलीप कुमार सागर ने पी एच ड़ी की उपाधि हासिल कर बिसौली का नाम रोशन किया
बिसौली – जनपद बदायूं के क़स्बा बिसौली मोहल्ला ग़दरपुरा निवासी दिलीप कुमार सागर पुत्र कल्लू राम ने बचपन से लेकर आज तक संघर्षरत रहते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर कामयाबी को अपना गुलाम बना कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने गृह जनपद का नाम रोशन किया
हम आपको बता दें कि डॉ दिलीप कुमार को बरेली के महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की उनके शोध विषय सरकारी एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की स्वच्छता हेतु जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन था उन्होंने यह शोध प्रोफेसर शिवराज कुमार विभाग अध्यक्ष शिक्षक शिक्षा विभाग नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास महाविद्यालय बदायूं के निर्देशन में पूर्ण किया वर्तमान समय में डॉक्टर दिलीप कुमार जनपद संभल कस्बा चंदौसी के रोटरी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीएड विभाग में कार्यरत है कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय सर्वप्रथम अपनी माता-पिता अपने गुरुजनों को दिया। डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि मेरी सफलता के मुख्य किरदार मेरे पिता कल्लू राम जोकि खेतीबाड़ी एवं मेहनत मजदूरी कर यहां तक पहुंचाया वहीं मेरी माता रेनू देवी ने ग्रहणी कार्यों के साथ मेरी पढ़ाई में भी अहम भूमिका निभाई।





