आसफपुर (बदायूं)

अवैध रूप से चलाई जा रही जेसीबी सहित एक अन्य ट्रक पर विधिक कार्यवाही होने पर वाहन चालकों में हड़कंप ,

आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक प्रदेश भर में हर जिले के खनन अधिकारी खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सक्रिय दिखाई दे रहे हैं । बुधवार को बदायूं जिले के खनन अधिकारी ने आसफपुर से बिसौली मार्ग पर सघन छापामारी की ।
इस दौरान खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ एक जे सी बी व एक ट्रक के दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की ।
खनन अधिकारी ने बुधवार तड़के ही आसफपुर से बिसौली मार्ग पर सघन छापामारी के दौरान अवैध रूप से चलाई जा रही एक जे सी बी व एक ट्रक एच आर 58 डी 4062 के चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे तो जे सी बी चालक ने आसफपुर क्षेत्र के एक प्रभावशाली जिला पंचायत सदस्य का हवाला देते हुऐ जे सी बी मशीन के कागजात दिखाने से असमर्थता जताई तो सक्षम अधिकारी ने अवैध रूप से खनन कार्य में लिप्त जे सी बी मशीन पर भारी जुर्माना लगाकर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी के हवाले कर दी ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्तासीन सरकार का संरक्षण प्राप्त जिला पंचायत सदस्य अपनी जे सी बी को छुड़ाने के लिए सक्षम अधिकारी के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाते रहे पर खनन अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य की एक न सुनी ।
अंदरूनी जानकारी के मुताबिक सक्षम अधिकारी द्वारा सघन चेकिंग के दौरान खनन माफियाओं को
सनास ( लोकेशन ) देने वाले बिचौलिए इधर उधर टांकझांक करते नजर आए ।
हम आपको बता दें कि आसफपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चलाई जा रही जे सी बी मशीन जिला बरेली की तहसील आंवला क्षेत्र की बताई जा रही है , पकड़ी गई जे सी बी हाल ही में कुछ दिनों पहले आसफपुर क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य ने खरीदी थी ।
खनन अधिकारी द्वारा पकड़ी जे सी बी मशीन पर जिला पंचायत सदस्य आसफपुर का रंगीन लेवल लगा हुआ है।

आसफपुर से बिसौली मार्ग पर खनन माफियाओं को लोकेशन देने वाले इधर उधर लुका छुपी करते नजर आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!