बदायूं

*शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महापुरुषों को याद किया।

बदायूं 25 दिसंबर 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार पार्टी आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि एवं पंडित मदन मोहन मालवीय तथा बिजली पासी की जयंती मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं गोष्टी का आयोजनकर उनको याद किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने कहा कि आज 25 दिसंबर 1861 महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही और भारत के आदर्श पुरुष भी थे वह भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की म सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया, पत्रकारिता, वकालत समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले महामना ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी प्रकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊंचा कर सके मालवीय जी सत्य ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति, आत्म त्याग में अद्वितीय थे ,इन समस्त सिद्धांतों पर वह केबल उपदेश ही नहीं दिया करते थे अपितु स्वयं भी उनका पालन किया करतेथे।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा आज महाराज बिजली पासी की भी जयंती है, वह पासी समुदाय के महान भारतीय राजा थे वह उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर भी शासन किया था और उनको समाज सुधारक के नाम से भी जाना जाता है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज भारत के वकील, समाज सुधारक, लेखक ,राजनीतिक और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि है जिनको राजा जी के नाम से भी जाना जाता था वह स्वतंत्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे , वह मद्रास प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। दक्षिण भारत के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे उन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार प्रचार के लिए बहुत कार्य किया गया और उनके कार्यों के अनुरूप उनको भारत सरकार ने भारत रत्न की उपाधि से भी विभूषित किया ।
किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने तीनों महापुरुषों को याद करते हुए उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलने की बात कही।
गोष्टी को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल, सचिव अशोक कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, उपाध्यक्ष वसीम अहमद श्रीमती आईशा बी,श्रीमती सितारा खान, श्रीमती रिहाना, रमेश कुमार श्याम कुमार, युनुस अंसारी, शमीम खान फौजी, राजपाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!