
वदायूं। आंवला वजीरगंज मार्ग स्थित राजेश्वरी मंगला माता खेडा वाली मैया मंदिर के पास पूर्व में नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी की सड़क को काटकर पाइपलाइन डाली गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पाइपलाइन तो हटा दी गई, लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क नहीं बनने के कारण मौके पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन गड्ढे में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर ओमपाल, रतनलाल, अमरसिंह और छोटे लाल ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ईओ राजेश कुमार ने वताया जाँच कराकर दिखवाते है का मामला है जांच की जायेगी।




