नायब तहसीलदार की शिकायत पर खनन माफिया पर की गईं एफआईआर दर्ज

बदायूं – थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आये दिन अवैध मिट्टी खनन के मामले सामने आते रहते हैं । और पुलिस कार्यवाई नहीं करती है। मामला फैजगंज बैहटा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में अवैध खनन की सिकायत नायव तहसीलदार को मिली थी शिकायत पर जांच करने पहुंचे गिरजा शंकर यादव नायब तहसीलदार बिसौली के साथ आरोपियों ने की अभद्रता की इस संबन्ध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
हम आपको बता दें कि बदायूँ जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और नायब तहसीलदार से अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार बिसौली गिरजा शंकर यादव ने थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। नायब तहसीलदार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, ऑनलाइन शिकायत को लेकर नायब तहसीलदार बिसौली ग्राम श्यामपुर में अवैध खनन की जांच करने के लिए गए हुए थे जांच के दौरान पाया गया कि दिलावर सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा था। मौके पर दिलावर सिंह के साथ तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता भी की गई। मौके पर शिकायतकर्ता जगन्नाथ पुत्र देनीराम एवं क्षेत्रीय लेखपाल राहुल सिंह भी उपस्थित थे। मामले में दिलावर सिंह सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध खनन एवं नायाब तहसीलदार से अभद्रता के आरोप में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। हाँलॉकि खनन के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं और कोई कार्रवाही नहीं की जाती है । इस वजह से खनन माफियाओ के होंसले बुलंद हो गए हैं ।
इस पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।




