कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली सोमवार को कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
इस दौरान मौजूद लोगों ने भी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और त्योहारों के दौरान आने वाली संभावित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

