
समस्त सम्मानित कांग्रेस साथियों को सादर सूचित किया जाता है कि मनरेगा जागरूक पदयात्रा दिनांक 13 फरवरी 2026 को आयोजित करने के संबंध में प्रांतीय निर्देशानुसार कल दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को अपराह्न 2:00 बजे एक बैठक आयोजित की जा रही है।
आप सभी सम्मानित कांग्रेस साथियों से अनुरोध है कृपया अपराह्न 2:00 बजे परशुराम चौक शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय आने का कष्ट करें।
निवेदक _ओमकार सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, कोऑर्डिनेटर एस आई आर बदायूं।
सुरेश राठौर/प्रवक्ता उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं।
मुन्ना लाल सागर, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं।
सुनीता सिंह,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं, कोऑर्डिनेटर, मनरेगा जिला बदायूं।




