
बिसौली – शनिवार को बिसौली तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक दंपति ने जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए किया हंगामा दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
हम आपको बता दें कि बिसौली तहसील परिसर में शनिवार को 2 बजे करीब आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक दंपति अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर पहुंचा। दंपति ने अधिकारियों के सामने जोर-जोर से आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख तहसील स्तरीय अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची बिसौली कोतवाली पुलिस ने दंपति को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने दंपति को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। वहीं इस पूरे मामले पर तहसीलदार बिसौली ने बयान देते हुए कहा कि अवैध कब्जे से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं है।
तहसीलदार ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।




