
बिसौली – सोमवार को कस्बा बिसौली में जूनियर स्कूल के पास हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गई तथा दूसरा बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया
हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा निवासी सुरेंद्र पुत्र नेकराम, सुनील पुत्र मोर सिंह बाइक पर सवार होकर नगर में मेहनत मजदूरी का कार्य करने आए थे तभी अपने काम जा रहे थे इसी दौरान मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर जूनियर हाई स्कूल के पास पहुंचते ही बुलेट मोटरसाईकिल से भिड़ंत हो गई जिसमें गांव पिंदारा निवासी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने तत्काल प्रभाव से घायलों को उठाकर बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे, इधर घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल एवं बुलेट मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुटी।




