बिसौली तहसील के त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में कक्षा 9 व कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया यह साइकिल गांव देहात से दूर से आने वाली प्रत्येक छात्राओं को दी गई छात्राओं को भेंट करते समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के आयोजक व्यवसायी पंकज गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा गांव देहात से छात्राओं को मां-बाप पढ़ाने में संकोच करते हैं इसलिए वह संकोच न करें और आने-जाने के लिए उन्हें सुविधा मिल सके इसके लिए उन्होंने साइकिल वितरण समारोह की विचारधारा बनाई और उस विचारधारा के अंतर्गत दूर -दराज से आने वाली छात्राओं को साइकिल वितरण की गई जिससे उन्हें विद्यालय आने जाने में कठिनाई न हो ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया सभी आगुंतक को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती गुप्ता ने अभिवादन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष कुमार गुप्ता चंदन रस्तोगी हुरेंद्र सिंह पाल कंचन धनगर उमेश चंद्र पाल अंकित उपाध्याय अर्पणा शर्मा शशि दक्ष साक्षी शर्मा हर्ष गुप्ता चांदनी रेनू गुप्ता नेहा पाल मुनीष शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे
Check Also
Close
-
सपोर्टिंग सुपरवीजन टीम ने किया स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षणDecember 27, 2025




