बिसौली क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दहशत, दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर चोर पकड़ा तो दूसरी तरफ आंवला रोड पर दंपति से लूट
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – जनपद बदायूँ के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बीती रात आंवला रोड पर बाइक सवार दंपति को निशाना बनाते हुए नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर सोने-चांदी और नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं दूसरी ओर सोमवार को दिनदहाड़े 5 बजे करीब एक पेट्रोल पंप पर जनरेटर से बैटरी चोरी कर रहे चोर को पेट्रोल पंप मालिक ने मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से यह साफ है कि hचोरों के हौसले बुलंद हैं और वे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


