मंडल पदाधिकारी एवं बूथ समिति सत्यापन बैठक आयोजित की गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारी व बूथ समिति के सदस्य खासा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं ।
हाल ही में गुरुवार को भाजपा के मंडल पदाधिकारी व बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विकास खंड स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई ।
इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी , विधान सभा संयोजक एडवोकेट अजय पाराशरी , पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश दीक्षित , डायरेक्टर गन्ना सोसायटी शेखुपुर रामवीर सिंह , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह चौहान , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,महामंत्री धर्मेंद्र सिंह , विंकल शर्मा , उपाध्यक्ष अभय यादव , जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा योगेश कुमार शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह मौर्य , नामित सभासद प्रदीप गुप्ता ,
रवि कुमार शर्मा , बूथ अध्यक्ष विजय पाल सिंह यादव , सचिन यादव , अवनेश यादव , देवेंद्र पाठक , रीतेश शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे