बिसौली
Trending
तेज आंधी में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, कार और बाइक सवार बाल-बाल बचे
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – मंगलवार को आई तेज रफ्तार धूल भरी आंधी से 11 बजे करीब बिसौली-बिल्सी रोड पर कुडोली मोड़ के पास तेज आंधी के दौरान अचानक सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर गुजर रही कार और बाइक पर गिर पड़ा। हादसे के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में एक कार और एक बाइक आ गई। गनीमत रही कि हादसे में कार और बाइक सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पेड़ की शाखाओं को हटाकर रास्ता साफ कराया। तेज आंधी और मौसम खराब होने के कारण लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।



