क्राइम
Trending

पुराने जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप,, लाठी डंडों से पीट कर पति पत्नी को किया घायल

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सराय पस्तोर गांव में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। पुराने जमीनी झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक दंपति पर हमला कर दिया गया, जिसमें पति को भाले से घायल कर दिया गया, जबकि पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप

घायल नन्हे लाल के अनुसार, उनका परिवार लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद का सामना कर रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने अचानक हमला बोल दिया।

भाले से किया गया हमला

नन्हे लाल ने बताया कि हमले के दौरान उन पर भाले से वार किया गया, जिससे उनके पेट में गंभीर चोट आई। अचानक हुए हमले से वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

पत्नी को भी नहीं बख्शा

हमलावरों ने नन्हे लाल की पत्नी सूरजमुखी को भी निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!