नगर पालिका कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर,,बाइक सवार हुआ घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज में सोमवार दोपहर नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
समरेर रोड पर हुआ हादसा
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे समरेर रोड पर हुआ। घायल युवक की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खुकड़ी निवासी रवि पुत्र राम भरोसे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि किसी जरूरी काम से दातागंज आए थे और वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चालक भागा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

