दातागंज (बदायूं)
Trending

उसावां में आउटसोर्सिंग स्वच्छता कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

दातागंज – उसावां नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग स्वच्छता कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारी पीएफ और वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, जिससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है।

कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले लगभग सात वर्षों से उनके भविष्य निधि (पीएफ) का पैसा जमा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि जिस टेंडर के तहत वे काम कर रहे हैं, उसका ठेकेदार न तो फोन उठाता है और न ही पीएफ का पैसा जमा करता है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पीएफ का बकाया भुगतान और वेतन में बढ़ोतरी शामिल है।

नगर पंचायत प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान हलका इंचार्ज उप निरीक्षक मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी कर्मचारियों से बातचीत की।

हालांकि, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनके पीएफ का बकाया पैसा जमा नहीं किया जाता और उनकी वेतन वृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। वे पुलिस सुरक्षा के बीच नगर पंचायत कार्यालय में हड़ताल पर बैठे हैं।

इस हड़ताल में टिंकू, कप्तान, पप्पू, रोहित, उमेश, रवि पुराण सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह पूरा मामला उसावां नगर पंचायत कार्यालय से संबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!