
रिपोर्टर
हुकुम सिंह दातागंज
दातागंज- आज दातागंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्माण कार्य कृषि विज्ञान केंद्र की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए किसानों को कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीक एवं कृषि शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा और विधानसभा क्षेत्र में जनहित, कृषि उन्नयन एवं विकास कार्यों को निरंतर गति देने का प्रयास लगातार जारी है।
भाजपा विधायक ने कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और अन्नदाताओं के उत्थान के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों एवं प्रमुख उपलब्धिओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
अंत में विधायक राजीव कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर भीषण गर्मी में भारी संख्या उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, कृषक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का विधायक ने आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर मुख्य रूप से विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा ब्लाक प्रमुख समरेर प्रतिनिधि धीरज सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू), विजय कुमार सिंह (पालू), मंडल अध्यक्ष समरेर सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान जी, अग्रवीर सिंह गुर्जर, विदेश कुमार सिंह मुन्ना, हेमचंद्र गौतम आदि सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


