दातागंज में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में विधायक राजीव कुमार ने गिनाई केंद्र व यूपी की उपलब्धियां
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज- दातागंज विधानसभा में भाजपा द्वारा आयोजित हो रही सामाजिक संगोष्ठी के क्रम में नगर के सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में सर्व समाज की सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज केभाजपा कार्यकर्ताओं ने दातागंज भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह को पगड़ी पहनाकर व शाल उड़ाकर स्वागत किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के लिए काम कर रही है, सबका साथ सबका विकास और विश्वास ही पार्टी का उद्देश्य है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में काम कर रहे हैं और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हित में चल रही है, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व आयुष्मान भारत योजना आदि जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आपके समक्ष है, जिनका बिना किसी भेदभाव के जनता को लाभ प्राप्त हो रहा है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त अध्यापक राम निवास ने करते हुए सर्व समाज से अपील की कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी समाज के हित कार्य करती है और हम सभी का हित भाजपा का ही सहयोग करने में हैं।
इस अवसर संगोष्ठी में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह, दिनेश कठेरिया एडवोकेट, हेमचंद्र गौतम, राकेश चन्द्र, सुरेंद्र सिंह उसहैत, रामप्रकाश अध्यापक, राजकुमार प्रधान, योगेंद्र सिंह, महिपाल, अमन चौहान,अशोक चक, गौरव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

