ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मियों को उपकरण उपलब्ध कराने की मांग
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने जिला अधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी , व समस्त विकास खंड अधिकारियों को पत्र लिखकर जिले के सभी विकास खंडों में तैनात सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई से संबंधित आवश्यक उपकरण ठेली , फावड़ा , डलियों , खुरपा ,तौलिया , झाड़ू , साबुन , ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल आदि सामग्री दिलवाने की मांग की है ।
पत्र में कहा गया है कि जिन सफाई कर्मचारियों को अभी तक ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं हुए हैं उन्हें हर हाल में 15 जून 2026 तक संबंधित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाए ।
इस मामले को लेकर बिलंब होने की दशा में संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों का जून माह का वेतन रोकने का जिक्र किया गया है ।
यह जानकारी सफाई कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह



