दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज में गाय को टक्कर मारकर फरार हुआ ट्रक चालक, कार्रवाई की मांग

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

दातागंज, बदायूं। राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने कोतवाली दातागंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गाय को टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 7 जून 2026 की रात्रि में दहेरपुर चौकी क्षेत्र के पास ट्रक संख्या DL 1LA 1673 के चालक ने एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि घायल गाय की अगले दिन सुबह मृत्यु हो गई।

राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने ट्रक का पीछा किया तो चालक ने उन्हें भी टक्कर मारने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि गौवंश की मृत्यु तथा कार्यकर्ताओं की जान को खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!