फैजगंज बैहटा
Trending

थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 5100 रुपये बरामद

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

फैजगंज बैहटा – जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र सरवन निवासी ग्राम बैरीखेड़ा थाना बनियाठेर जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को गांव खेड़ादास निवासी नीरज सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ घर की अलमारी से आभूषण और नकदी चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना चल रही थी और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 जून की रात पुलिस ने ओरछी चौराहे से आसफपुर मार्ग पर आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 5100 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!