दातागंज (बदायूं)
Trending

चिंजरी में तीन मेले का शुभारंभ, दातागंज विधायक के भाई ने किया उद्घाटन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम चिंजरी स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार, 24 जून से तीन दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ हो गया। यह मेला 26 जून तक चलेगा। मेले के पहले दिन क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें, बच्चों के झूले तथा खानपान के स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरे मेले का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 जून को राजीव कुमार सिंह के भाई डॉक्टर विनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मेले का औपचारिक उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्क है। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!