बिसौली – शुक्रवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हत्सा गांव के पास एक बाइक ने पीछे से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, विकास पुत्र रमेश निवासी वरखेड़ा अपनी बाइक से बिसौली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाईक सवार ऋषिपाल पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगोली, थाना फैजगंज बेहटा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।


