दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज के गांव नूरपुर में विद्युत समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन में पहुंचे विधायक ‘बब्बू भैया’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश  

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज के विकास खण्ड समरेर के गांव नूरपुर में विद्युत विभाग की अनियमितताओं को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर ग्रामीणों के साथ बैठकर समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विद्युत व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप व प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की हर गली से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही गांव को कृषि फीडर से बिजली मिलने के कारण केवल छह घंटे आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने गांव को ग्रामीण फीडर से जोड़ने व आपूर्ति बढ़ाने की मांग की।

विधायक ‘बब्बू भैया’ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े इन विषयों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर ग्रामीणों को शीघ्र राहत दी जाए।

इस अवसर पर एसडीओ भमौरा, जेई भमौरा, उपजिलाधिकारी दातागंज, क्षेत्राधिकारी दातागंज, थाना अध्यक्ष दातागंज सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान किशोरपुर रंजन सिंह, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुड्डू अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष समरेर चरण सिंह लोधी, बालकराम राजपूत, देवेंद्र शर्मा, छत्रपाल राजपूत, बसंत राजपूत, राजपाल राजपूत, करण राजपूत तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!