बदायूं
Trending

परिवहन विभाग द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध की गई कार्रवाई

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ पीठ) द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण के खतरे को रोकने के लिए दिनांक 29.06.5026 व 30.06.2026 को विशेष अभियान चलाने के आदेश पारित हुए हैं जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसके अनुपालन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जनपद के मुख्य चौराहो पर मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई, श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन/प्रशासन)एवं यात्री मालकर अधिकारी  अभिनव चौधरी द्वारा 22 बुलेट वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 05 बुलेट क्योंकि मोडिफाइड साइलेंसर युक्त थी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में संचालित वर्कशॉप औचक निरीक्षण किया गया था उन्हें निर्देशित किया गया कि दुपहिया वाहनों में तीव्र धनिया उत्पन्न करने वाले साइलेंसरों का मोडिफिकेशन ना करें, और यदि ऐसा पाया जाता है तो आपकी विरुद्ध नियम अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!