बिसौली
Trending
रोडवेज बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,, कई यात्री घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – शुक्रवार को एमएफ हाइवे पर गांव पनोड़ी के पास रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पनोड़ी गांव के पास एक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार करीब चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



