लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष के बिसौली आगमन पर सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जोरदार स्वागत किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बिसौली ) – शनिवार को लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोमेश प्रताप का पहली बार बिसौली कस्बे में आगमन पर आसफपुर विकास खंड क्षेत्र से सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव , राहुल सिंह एडवोकेट , बिसौली के पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज , शिवम , राजीव एडवोकेट , बलवीर सिंह यादव ने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप को फूल मालाओं से नवाजा ।
इस दौरान सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बिसौली क्षेत्र के गांव भगत पुर में विद्युत तार टूटने से किसान की कई भैंसों की मौत होने पर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
