बदायूं
Trending

आम जन-जन में यह चर्चा हो गई है कि भगवान राम के नाम पर आए चढ़ावे को रखवाले ही चोरी  कर खा गए,,ओमकार सिंह

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं, पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शिव मंदिर पनवाड़िया चौक तक राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रांतीय आवाह्न पर सद्बुबुद्धि यात्रा निकली गई। यात्रा में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह मौजूद रहे, ओमकार सिंह ने यात्रा के दौरान BJP और RSS पर करारा हमला बोला ,. उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले जो लोग भगवान राम के यहां चोरी कर रहे हैं, वे अब चाहे कहीं भी घूम लें, पूरा देश उनकी सच्चाई जान चुका है. आम जन-जन में यह चर्चा हो गई है कि की रखवाले ही भगवान राम का चढ़ावा खा गए . अब जनता साफ कह रही है कि चढ़ावा चोरों, गद्दी छोड़ो. जनता अब इन्हें कहीं नहीं पूछने वाली, ये प्रदेश और देश दोनों जगह से जाएंगे. शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सत्ता में आते ही चंदा चोरी मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर का मुद्दा है. हमारे परिवार की माताओं-बहनों ने अपनी श्रद्धा से 100, 500, 5000 और 10,000 रुपये तक का दान दिया था, जिसे ये लोग खा गए. यहां तक कि गृह सचिव स्तर के अधिकारी की माता का दान में दिया गया सोना और रामचरितमानस तक को इन्होंने नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि जो भगवान का पैसा खा गए, वे आम जनता का क्या हाल करेंगे? इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि एसआईटी पूरी तरीके से फेल है क्योंकि इसका चेयरमैन विजय विश्वास पंत को बनाया गया है, जो खुद प्रयागराज के भगदड़ मामले में कमिश्नर थे और आरोपी हैं, जो खुद आरोपी है, वह निष्पक्ष क्या जांच करेगा? उत्तर प्रदेश यूथ बिग्रेड सेवा दल उपाध्यक्ष शफी अहमद किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव राठौर ने कहा कि इसकी जांच माननीय हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि अगर यह जांच किसी निष्पक्ष जज से कराई जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव जैसे बड़े नाम आज जेल की सलाखों के पीछे होंगे. यात्रा का समापन शिव मंदिर पर शिव आराधना करते हुए किया गया ।संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने किया। प्रदेश सह सचिव फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां, जिला कांग्रेस महासचिव इगलास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष वसीम अहमद उपाध्यक्ष, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर महासचिव शमीम खानहरीश कश्यप ने भी विचार व्यक्त करते हुए भगवान के नाम पर आए चढ़ावे के चोरी करने की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर वीरपाल यादव, अरुण कुमार,दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार फरीद मियां, हसन खान मोहम्मद मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!