दो बाइकों की हुई आमने सामने भिडंत में भाई बहन सहित तीन लोग हुए घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली- रविवार को बिसौली कस्बा के समीप बिल्सी बिसौली रोड पर गांव कुढोली मोड़ के पास दो बाईकों की हुई जोरदार भिड़ंत में दवा लेने आए भाई बहन सहित तीन लोग घायल सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस 108 ने तत्काल प्रभाव से घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिवम पुत्र अरुण चौधरी निवासी कल्याणपुर थाना बिसौली अपनी बहन अंशिका को बाइक पर सवार होकर बिसौली दवा दिलाने आया था तभी वापस लौटते वक्त बिल्सी बिसौली रोड पर गांव कुढोली मोड़ के पास सामने से आ रहे बाईक सवार श्रीपाल पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम बिचपुरी थाना धनारी जनपद संभल अपनी ससुराल गांव कोट से बिसौली आ रहे थे तभी दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें भाई बहन शिवम व अंशिका एवं श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची बिसौली कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस 108 ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है माही घायलों के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ पहुंचे । मौके पर मौजूद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी ।



