दातागंज (बदायूं)
Trending

बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने अधीनस्थों के साथ दातागंज क्षेत्र के संवेदनशील गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

​बदायूँ: नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने दातागंज तहसील क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और उप जिलाधिकारी दातागंज एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के साथ गंगा नदी पर स्थित अटेना पुल के समीप संवेदनशील क्षेत्र का स्थलीय जायजा लिया। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं टीम ने रामगंगा नदी के किनारे बसे ग्राम गोटिया के समीप जलभराव और कटाव के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थल एवं बाढ़ तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी बदायूं द्वारा बचाव हेतु आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा संवेदन शील स्थलों पर निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।

​ गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा, राहत सामग्री और आपातकालीन तैयारियों के लिए विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।जलस्तर बढ़ने की स्थिति में समय रहते त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।

​निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दातागंज, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!