आसफपुर (बदायूं)
Trending

सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने ग्राम पंचायत में वृद्धा पेंशन , प्रधानमंत्री आवास योजना का डेमो किया

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह व मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , यशवंत सक्सेना , रूपेंद्र पटेल के निर्देशन में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने आसफपुर कस्बा स्थित पंचायत भवन पर पहुंचकर व गांव में घर घर जाकर प्रधानमंत्री आवास एवं वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए डेमो कर सरकार की योजनाओं को धरातलीय स्तर पर प्रयोग किया ।
इस दौरान सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर विषय से संबंधित रिपोर्ट भेजी ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवजीत , रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार शर्मा व ऑडिट टीम के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह , विपिन कुमार , सर्वेश कुमार ,सरस्वती , कुसुम , सेवाराम ,चंद्र भान , पूनम , मनोज कुमार ,राजबाला , बिंटू बाबू , गिरि राज सिंह , अतर कली ,अंकित कुमार आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!