नहाते समय वृद्ध विधवा महिला के गुसलखाने में घुसा किशोर, वृद्ध महिला ने छेड़खानी करने का लगाया आरोप, पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र
बिसौली / दबतोरी से विजयभान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव की 65 बर्षीय विधवा महिला ने गुसलखाने में नहाते समय एक किशोर पर छेड़खानी समेत गम्भीर आरोप लगाकर बिसौली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है । एक गांव की वृद्ध विधवा महिला का कहना है कि बह 21 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने घर में बने गुसलखाने में स्नान कर रही थी जिसमें दरवाजा नहीं है । उसी समय गांव का 17 वर्षीय एक किशोर नंगा होकर उसके पास पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकतें जबरदस्ती करने लगा इसी बीच महिला ने शोरगुल कर दिया और किशोर फरार हो गया । महिला ने यह भी बताया कि उसके बेटे अपने बच्चों को साथ रखकर अलग प्रांत में मेहनत मजदूरी करते हैं इस कारण बह घर पर अकेली थी । महिला ने दूरभाष पर अपने बेटों को सूचना देकर पूरी घटना की जानकारी दी और उसके घर आने के बाद बिसौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । विधवा महिला ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं जो अलग अलग शहरों में मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं और बह इस कारण घर पर अकेली रहती है । महिला ने बताया कि किशोर के द्वारा उसकी इज्जत लूटने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में ग्रामीणों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अधिकांश किशोर अपने फोन पर अश्लील फिल्में देख रहे हैं जिसके कारण उनके दिमाग में अश्लील हरकतें पैदा हो रही है। अश्लील फिल्मों की किशोरों में देखने की बुरी लत लगी हुई है । पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है ।


