बदायूं
Trending
चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, मलगांव स्टेशन पर मचा हड़कंप
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूं। लालकुआं से कासगंज जा रही ट्रेन के इंजन में सोमवार को मलगांव पहुंचते ही अचानक तेज धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और इंजन में आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।
इंजन से धुआं उठने की खबर कुछ ही देर में पूरी ट्रेन में फैल गई। घबराए यात्री अपनी- अपनी बोगियों से उतरकर बाहर आ गए और इंजन की ओर दौड़ पड़े। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।
