बिल्सी रोड पर शनिदेव मंदिर के पास दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – रविवार को नगर में बिल्सी रोड पर शनिदेव मंदिर के पास दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल हम आपको बता दें कि कस्बा बिसौली के बिल्सी रोड पर स्थित शनि मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के संबंध में भी जानकारी कर रही है।


