बिसौली में देशभक्ति तरानों के साथ धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य रहे मुख्य अतिथि
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली। देशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को बिसौली क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सिचौली मोड़ से शुरू होकर अहिल्याबाई चौक ग्राम सिचौली तक निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
पाल, विधानसभा संयोजक दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सिंह और मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना मौजूद रहे। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, शेखूपुर चीनी मिल के डायरेक्टर रामवीर सिंह एडवोकेट, मंडल महामंत्री शैलेश शर्मा, सुमित सिंह, प्रधान राधेश्याम सागर और सोनू मिश्रा. मुकेश मिश्रा. मंडल अध्यक्ष ग्रामीण बिसौली ऊषा शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाया।


