बदायूंसाहित्य दर्शन
Trending

गजल संग्रह सोने के पर के विमोचन पर ऑल इंडिया मुशायरा संपन्न

बिसौली बदायूं
बीती रात नगर स्थित जमाल मैरिज लॉन में एक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के मशहूर शायर अमीरुद्दीन अमीर की किताब *सोने के पर* का रस्मे इजरा हुआ अध्यक्ष अबरार अहमद ने शमा रोशन की i तिलावत ए कुरान ए पाक से सूफी ज़रीफ अहमद मयकश ने प्रोग्राम का आगाज किया और नाते पाक डॉक्टर अमीरुद्दीन अमीर ने पेश की इसके बाद मुशायरा परवान चढ़ता गया इसमें कई जिलों के तशरीफ़ लाए शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश करके महफिल में समा बांध दिया । महफिल की सदारत मशकूर अहमद नजमी ने व निजामत श्रीदत्त शर्मा मुज़्तर ने की । मुशायरा में मेहमान शायर कौसर संभली सैयद फहीम आतिश शाहाबादी अंजुम लक्ष्मीपुरी इमरान सैदपुरी राहिल अनवर धड़ा धड़ धामपुरी सहित नगर के शायरों ने भी अपने अपने कलाम पेश किये। मुशायरा रात 1:00 बजे तक चला भारी बारिश और मौसम का बिगड़ा मिजाज भी गजल की चाल को नहीं रोक सका
इस मौके पर बहुत से अदब नवाज़ मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!