एयरटेल कम्पनी के युवक की सेटा खेढा रोड पर जमकर लगाई धुनाई, युवक ने रुपए और लर लूटने का भी लगाया आरोप , पुलिस को दी तहरीर ।
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
वदायूँ।तहसील बिसौली क्षेत्र के आसफपुर से एयरटेल कम्पनी का टावर ठीक करके लौट रहे हैं कर्मचारी को वावेपुर के पास रोक कर जमकर की गई पिटाई और कर्मचारी ने लूटपाट का भी आरोप लगाकर बिसौली पुलिस को तहरीर रविवार को दे दिया है । कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर निबासी आदिल पुत्र मुर्तजा अहमद। ने बिसौली पुलिस को रविवार को एक तहरीर दी है और उसने बताया कि बह एयरटेल कम्पनी में नौकरी करता है रविवार को बारिश में आसफपुर का टावर खराब होने की सूचना पर बह ठीक करनै पहुंचा और ठीक करने के बाद सायं 4 बजे बह बाइक से अपने घर लौट रहा था। बावेपुर के पास कार सवारों ने उसकी बाइक को रोक लिया और जमकर जमीन पर गिराकर उसे पीटा एवं उसने 26 सौ रुपए और एक लर सोने की लूटने का भी आरोप लगाया है । पुलिस को दी गई तहरीर में गुलफाम , सुल्तान नवी , इमरान नवी , कल्लू शादाब नवी नामजद समेत दो अन्य युवकों पर इस घटना करने का आरोप गम्भीर लगाया है । इस मामले में चौकी इंचार्ज दबतोरी विक्रांत आर्या जी से बात की गई तो उन्होंने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है जो भी जांच में पाया जाएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तहरीर में एक युवक को हिस्ट्रीशीट और हबाला से जुड़े धंधे में संलिप्त बताया गया है ।



