!
गवाॅं (सम्भल) गवाॅं सम्भल रोड पर सोमवार दोपहर लगभग 03 बजे ग्राम उधरनपुर खागी थाना रजपुरा के पास मैक्स और बाईक में आमने सामने की टक्कर हो गई, बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अवधेश आयु 22 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह जाटव निवासी ग्राम भैसरोली थाना रजपुरा जिला सम्भल आज किसी काम से अपनी बहिन के पास सिंघौला जा रहा था जैसे ही उधरनपुर खागी गाँव के पास पहुंचा तो सम्भल की की तरफ से मैक्स गाड़ी आ रही थी। आमने सामने की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयंकर थी कि मैक्स गाड़ी मृतक युवक अवधेश को लगभग 15 मीटर खींच कर ले गयी, ड्राइवर ने गाड़ी रोककर उसे निकाला और गाड़ी भगाकर ले गया, गांव वालों ने गाड़ी को आधा किलोमीटर जाकर पकड़ा। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज गवाॅं पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये। गाड़ी और ड्राइवर को पुलिस को सौंप दिया।घर वाले मौक पर पहुँच गए। अवधेश की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। पत्नी नीतू का बहुत बुरा हाल हो गया बेशुद हो गई। लगभग 08 महिने पहले अवधेश की नीतू के साथ शादी हुई थी। रजपुरा थाना पुलिस ने लाश का पंचनामा भर कर पीएम को भेज दिया।



