फैजगंज बैहटा
Trending
मोहकमपुर गांव का एक युवक अचानक घर से जाने के बाद हुआ लापता पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली /फैजगंज बेहटा – थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी युवक भुवनेश उर्फ भोला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता महेश पाल ने थाना फैजगंज बेहटा में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पिता ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा 15 अगस्त 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 18 वर्ष है। काफी प्रयासों के बाद भी जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस से युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है वही पिता ने अपील की है की फोटो में दिख रहे युवक का कहीं पता लगे तो सूचना दें

