संभल
Trending
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में लावारिश हालत में मिले शव की बबराला निवासी ओमप्रकाश शर्मा के रूप में हुई पहचान।
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
बबराला (सम्भल) बबराला के वार्ड 11 निवासी ओमप्रकाश शर्मा आयु 55 वर्ष पुत्र तेजराम शर्मा हरिद्वार में रहकर महनत मजदूरी रिक्शा चलाता था। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का एक शव मिला था। शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की।फिर कोतवाली पुलिस ने फैसबुक पर शव का फोटो और वीडियो डाली, बबराला के किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर शव देखा तो पहचान कर उसने ओमप्रकाश शर्मा के परिवार वालों को दिखाया तब परिवार के लोगों ने शव की पहचान ओमप्रकाश शर्मा के रूप में करी, शव देखकर परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोग हरिद्वार को शव लेने रवाना हो गये।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
