संभल
Trending

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 262 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला मुख्यालय पर 6 अक्टूबर को

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सम्भल में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए श्रम विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बीपी एवं शुगर की जांच तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को मैसर्स मौहम्मदी कोल्ड स्टोर, असमोली रोड,सम्भल ; मैसर्स अहमद रजा कादरी कोल्ड स्टोर, हसनपुर रोड, सम्भल तथा मैसर्स हिन्दुस्तान मिंट, मुरादाबाद रोड, चन्दौसी, सम्भल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 262 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीपी एवं शुगर की जांच के साथ आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया,7 अक्टूबर 2026 को मैसर्स शंकर कोल्ड स्टोर, मुरादाबाद रोड, सम्भल; मैसर्स नूरी कोल्ड स्टोर, बहजोई रोड, सम्भल; मैसर्स अरोड़ा एरोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड, मुरादाबाद रोड, सम्भल तथा मैसर्स डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा, सम्भल में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को मैसर्स सम्भल कोल्ड स्टोर, सम्भल; मैसर्स जाहिद कोल्ड स्टोर, चन्दौसी रोड, सम्भल; मैसर्स डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा, सम्भल तथा फैज इंटर कॉलेज( हेण्डीक्राफ्ट वर्कर हेतु सहयोग कर्ता हेण्डीक्राफ्ट वैलफेयर एसोसिएशन)सरायतरीन, सम्भल में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय से पहचान एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!