आसफपुर (बदायूं)
Trending

समूह सखी एम – 3 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा समूह सखी एम – 3 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन बुधवार को देर शाम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक वी पी सिंह व ओमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई । कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रतिंजगियों को एक एक बैग , प्रमाण पत्र व छायांकन प्रति भेंट कर शुभ – कामनाएं दीं ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड असमोली व बहजोई क्षेत्र की लगभग 73 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभल जिले के बहजोई स्थित सुगंध वाटिका में आयोजित किया गया

कार्यक्रम समापन के अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक वी पी सिंह , ओमपाल सिंह व डी एम एम सुनील कुमार मौजूद रहे ।

कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था लखनऊ की संविदा नीति फ़ाउंडरेशन की ओर से किया गया ।

यह कार्यक्रम 04 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक विधिवत सुचारू रहा ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!