बिसौली
Trending

घर में सोते समय सर्पदंश से गैर जनपदीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली। गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां घर में सोते समय सर्पदंश से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गैर जनपद का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम चितौड़ा निवासी दीपक पुत्र दिनेश कुमार अपने परिजनों के साथ अपने घर पर सो रहा था। रात्रि के समय किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। सोते में होने के कारण उसे पता नहीं चल पाया।

 

सुबह जब घर के सभी लोग जाग गए, लेकिन दीपक नहीं उठा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पास जाकर देखा तो दीपक अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके शरीर पर सर्पदंश के निशान थे। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए क्षेत्र के निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, लेकिन वहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

 

स्थिति बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक पुत्र दिनेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

 

बताया जाता है कि मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को लेकर अपने पैतृक गांव चितौड़ा वापस चले गए। परिजनों द्वारा इस संबंध में प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!