निष्पक्ष लेखनी से पत्रकार संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली – गुरुवार को कस्बा स्थित एक निजी मैरिज हॉल पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना , महामंत्री मुकेश वशिष्ठ व जिला मीडिया प्रभारी आई एम खान सहित बिसौली तहसील क्षेत्र के जाने माने कलम के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता ने पत्रकारिता जगत में आने वाले आशातीत बदलाव व निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर गहन चर्चा की ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकार कुलदीप सिंह गौरव शंखधार , रामवीर सिंह , ज्ञान सिंह यादव , आई एम खान , संतुलित पाठक , कौशल कुमार झा , अतुल कुमार शर्मा , प्रताप ठाकुर , दानवीर आदि पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रबुद्धजनों को सूक्ष्म जलपान कराया गया ।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने सभी उपस्थित मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।
मंच का सफल संचालन अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया ।
