सम्भल के नन्हे खिलाड़ियों का दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला के सम्भल शहर की एम टी सी एकेडमी के नन्हें खिलाड़ियों ने दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित वासुदेवम् स्कूल हॉल में आयोजित “नौवीं टीएफआई फेडरेशन कप अखिल भारतीय टांगसूडो चैंपियनशिप 2026” में सम्भल की एमटीसी एकेडमी के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। एकेडमी के मुख्य कोच मोहम्मद असलम (पुत्र मोहम्मद असरार) के कुशल मार्गदर्शन में उतरी सम्भल की टीम ने न केवल शानदार पदक जीते, बल्कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी रनर-अप चैंपियन ट्रॉफी पर भी अपना कब्ज़ा जमाया।
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी बच्चे भारी उत्साह, पदक और ट्रॉफी के साथ सुरक्षित वापस सम्भल लौट आए हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बच्चों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया।
मेडल जीतने वाले सम्भल के होनहार खिलाड़ी:
स्वर्ण पदक विजेता:
दानियाल खान (पुत्र नसीम खान),
बिलाल रहमान (पुत्र हिफ़ज़ुर रहमान),
यावर हसन (पुत्र अबुल हसन) ,
तहूरा शाद (पुत्री हाजी गुलशाद), अब्दुल्लाह (पुत्र मोहम्मद सरफ़राज़), अर्शमान राव (पुत्र मोहम्मद नासिर), अबू बक्र फ़राज़ (पुत्र हाजी गुलफ़राज़),
रजत पदक विजेता:
मोहम्मद अदीब (पुत्र मोहम्मद इस्माइल),
ज़हरा फ़ातिमा (पुत्री डॉक्टर शाहनवाज़),
मोहम्मद आरिश (पुत्र शाहवेज़ फ़रमूद),
कांस्य पदक विजेता:
अब्दुल्लाह रय्यान (पुत्र हाजी गुलशाद),
अशर मुर्तज़ा (पुत्र मोहम्मद इस्माइल),
अब्दुल गनी (पुत्र मोहम्मद शाकिर),
नेशनल प्रेसिडेंट ने की सम्भल टीम की जमकर सराहना
प्रतियोगिता के दौरान टांगसूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट अरुण कुमार जांगड़ा ने एमटीसी एकेडमी सम्भल के बच्चों के शानदार प्रदर्शन, लगन और अनुशासन की जमकर तारीफ की।संसाधनों की कमी पर कोच असलम का संदेश जीत के बाद सम्भल लौटने पर टीम के कोच मोहम्मद असलम ने बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हमारे पास अभ्यास और खेल संसाधनों की काफी कमी है, इसके बावजूद बच्चों में जबरदस्त क्षमता है। यदि इन बच्चों को सही ट्रेनिंग, प्रैक्टिस और सभी आवश्यक सुविधाएं मिल जाएं, तो ये नन्हे खिलाड़ी न केवल सम्भल का, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकते हैं।”
कोच असलम ने शहर के संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय प्रशासन से अपील की कि वे आगे आएं और इन होनहार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

